घर्षण Friction
घर्षण Friction
जब एक ठोस तल को, दूसरे तल के सम्पर्क में रखकर चलाया जाता है तो दोनों ठोस वस्तुओं के बीच एक बल उत्पन्न हो जाता है जो गति की विपरीत दिशा में कार्य करता है तथा वस्तु को चलाने से रोकने का प्रयास करता है इस बल को घर्षण बल कहते हैं यह क्रिया घर्षण gharshan कहलाती है, यह तलों के खुरदरे होने के कारण होता है |
घर्षण के बिना जीवन संभव नहीं है घर्षण ही है जिसके कारण हम किसी वस्तु को पकड़ पाते है घर्षण के कारण ही वस्तु विराम अवस्था में है घर्षण ही है जिसके कारण स्पीड में चलती कार को ब्रेक मरने पर टायर और सड़क के बीच घर्षण के कारण कार रूक जाती है |
अभिलम्ब प्रतिक्रिया Normal Reaction
जब एक ठोस वस्तु समतल सतह पर रखी जाती है तो ठोस वस्तु का जितना भार होता है वह उतने ही बल का दवाव समतल सतह पर डालती है, वस्तु जितना बल समतल सतह पर डालता है, तो वह समतल सतह भी ठोस के लम्बवत वस्तु द्वारा लगाए बल के बराबर सतह के ठीक ऊपर बल लगता है उसे अभिलम्ब प्रतिक्रिया बल कहते हैं जिसे R द्वारा प्रदर्शित करता है |
विराम अवस्था में अभिलम्ब प्रतिक्रिया, वस्तु के भार के बराबर होती है |
घर्षण के प्रकार - Types of Friction
1. स्थैतिक घर्षण Static Friction - जब किसी वस्तु पर बल लगाने पर भी किसी प्रकार का विस्थापन नहीं होता है तो वह स्थैतिक घर्षण कहलाता है |
उदाहरण - दीवाल पर धक्का लगाना |
2. गतिज घर्षण Dynamic Friction - किसी गतिशील वस्तु पर कार्य करने वाला घर्षण गतिज घर्षण कहलाता है |
उदाहरण - चलती कार के टायर और सड़क के बीच घर्षण | साईकिल की चैन और एक्सेल के बीच घर्षण, शक्ति प्रेषण में किसी गतिशील चालान मे उत्पन्न घर्षण जिसके कारण ऊष्मा उत्पन्न होती है |
3. सीमान्त घर्षण Limiting Friction -
दो सतहें जब आपस में एक दूसरे के सम्पर्क में हों, तो सतहों के मध्य घर्षण पैदा होता है | वस्तु को चलाने के लिए जब बल जैसे जैसे बढ़ाया जाता है, घर्षण बल भी बढ़ता है यह वस्तु को चलने से रोकता है बल बढ़ाते हुए एक अवस्था ऐसी आती है जिस बल के कारण वस्तु अपनी विराम अवस्था से ठीक चलने वाला होता है | उस अवस्था में घर्षण बल अपनी उच्चतम सीमा पर पहुँच जाता है जिससे अधिक बल लगाने पर वस्तु चलने लगती है, इस उच्चतम सीमा के मान को सीमान्त घर्षण ( Seemant gharshan ) कहते है |
संतुलन अवस्था में सीमान्त घर्षण बल, वस्तु पर लगाये गए बल के बराबर होता है |
सीमान्त घर्षण के नियम -
1. घर्षण बल वस्तु की दिशा की विपरीत दिशा में लगता है |
2. यह बल अभिलम्ब प्रतिक्रिया के समानुपाती होता है |
3. सीमान्त घर्षण बल वस्तु के आकर और उसके क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता है, यह संपर्क सतहों की प्रकृति व स्थिति पर निर्भर करता है |
घर्षण गुणांक -
सीमान्त घर्षण तथा अभिलम्ब प्रतिक्रिया का अनुपात, घर्षण गुणांक के बराबर होता है |
घर्षण गुणांक = सीमान्त घर्षण / अभिलम्ब प्रतिक्रिया
घर्षण गुणांक μ = F / R
महत्वपूर्ण वस्तुनिस्ट प्रश्न
Important Objective Questions
1. एक वाहन जिसका भार 1000 Kg है ,टायर और सड़क के बीच घर्षण का कोफिशियन्ट 0.4 है सड़क पर वाहन रोकने के लिए आवश्यक ब्रेकिंग बल क्या है |
अ 3672 N
ब 9180 N
स 1000 N
द 400 N
उत्तर द
2. दो सतहों के मध्य गति प्रारम्भ होने से पूर्व उत्पत्र घर्षण को कहते है |
अ स्थैतिक घर्षण
ब चरम घर्षण
स गतिक घर्षण
द रोलिंग घर्षण
उत्तर ब
3. घर्षण कम करने के लिए किसका उपयोग करते है
अ स्नेहक
ब पानी
स हवा
द लकड़ी
उत्तर अ
4. एक काय दूसरे काय के संपर्क में आने पर घर्षण के प्रकार का नाम बताये |
अ स्थैतिक घर्षण
ब ठोस घर्षण
स फिसलन घर्षण
द सीमित घर्षण
उत्तर अ
5. मशीनों में इसके द्वारा घर्षण काम किया जा सकता है |
अ कनवेयर बेल्टों
ब मशीन की गति कम करके
अ 3672 N
ब 9180 N
स 1000 N
द 400 N
उत्तर द
2. दो सतहों के मध्य गति प्रारम्भ होने से पूर्व उत्पत्र घर्षण को कहते है |
अ स्थैतिक घर्षण
ब चरम घर्षण
स गतिक घर्षण
द रोलिंग घर्षण
उत्तर ब
3. घर्षण कम करने के लिए किसका उपयोग करते है
अ स्नेहक
ब पानी
स हवा
द लकड़ी
उत्तर अ
4. एक काय दूसरे काय के संपर्क में आने पर घर्षण के प्रकार का नाम बताये |
अ स्थैतिक घर्षण
ब ठोस घर्षण
स फिसलन घर्षण
द सीमित घर्षण
उत्तर अ
5. मशीनों में इसके द्वारा घर्षण काम किया जा सकता है |
अ कनवेयर बेल्टों
ब मशीन की गति कम करके
स वॉल और रोलर बियरिंग का प्रयोग करके
द मशीन की गति बढ़ा के
उत्तर स
6 घर्षण गुणांक बराबर है |
अ μ= R/F
ब μ= F/R
स μ= FxR
द μ= F-R
उत्तर ब
7 द्रव स्नेह होता है
अ खनिज तेल
ब ग्रीस
स पाउडर
द कोई नहीं
द मशीन की गति बढ़ा के
उत्तर स
6 घर्षण गुणांक बराबर है |
अ μ= R/F
ब μ= F/R
स μ= FxR
द μ= F-R
उत्तर ब
7 द्रव स्नेह होता है
अ खनिज तेल
ब ग्रीस
स पाउडर
द कोई नहीं
उत्तर अ
8 ठोस स्नेहक होता है
अ तेल
ब ग्रीस
स तेज हवा
द ग्रेफाइड
उत्तर द
9 सामान्य बल की गणना करो यदि घर्षण बल का मान 60N तथा घर्षण गुणांक 0.032 हो |
अ 1120N
ब 1170N
स 1875N
द 1165N
उत्तर स
8 ठोस स्नेहक होता है
अ तेल
ब ग्रीस
स तेज हवा
द ग्रेफाइड
उत्तर द
9 सामान्य बल की गणना करो यदि घर्षण बल का मान 60N तथा घर्षण गुणांक 0.032 हो |
अ 1120N
ब 1170N
स 1875N
द 1165N
उत्तर स
10 एक 60 किग्रा की बाड़ी एक सतह पर रखी हुई है ,यदि घर्षण गुणांक 0.25 हो तो उसे चलाने के लिए कितने न्यूनतम बल की आवश्यकता होगी -
अ 15 किग्रा
ब 17 किग्रा
स 16 किग्रा
द 13 किग्रा
उत्तर अ
11 एक मशीन में निर्गत शक्ति हमेशा देय शक्ति से कम क्यों होती है -
अ घर्षण की क्षति के कारण
ब घर्षण से लाभ के कारण
स घर्षण गुणांक के कारण
द इनमे से कोई नहीं
उत्तर अ
12 घर्षण गुणांक (μ)किसके बराबर होता है -
अ सीमान्त घर्षण बल
ब अभिलम्ब प्रतिक्रिया
स सीमान्त घर्षण बल / अभिलम्ब प्रतिक्रिया
द अभिलम्ब प्रतिक्रिया/ सीमान्त घर्षण बल
उत्तर स
13 घर्षण बल सतहों के किस पर निर्भर नहीं करता है -
अ आकर
ब प्रकृति
स क्षेत्रफल
द इनमे से कोई नहीं
उत्तर स
14 एक रेल्वे वैगन का भार 1250 टन है यदि रेल और व्हील के बीच घर्षण गुणांक 0.003 है तो वैगन को हिलाने में अपेक्षित बल ज्ञात कीजिए -
अ 3750 Kg
ब 3765 Kg
स 3775 Kg
द 3785 Kg
उत्तर अ
15 750 ग्राम भार बाले एक बल को 3500 ग्राम वजन वाले ब्लॉक को खिचना है घर्षण का गुणांक क्या होगा -
अ 2.14
ब 0.214
स 0.224
द 0.234
उत्तर ब
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें