Motion ( गति ) गुरुत्वाकर्षण, वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस by Deepak Sharma
वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस गति के नियम, गति के समीकरण, गति से सम्बंधित न्यूमेरिकल प्रॉब्लम्स, गुरुत्व, गुरुत्वाकर्षण बल, नियतांक भौतिक राशियाँ दो प्रकार की होती है सदिश राशि - जिन भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए दिशा तथा परिणाम दोनों की आवश्यकता होती है, सदिश राशि कहलाती हैं | जैसे - विस्थापन, वेग, आवेग, त्वरण, बल तथा भार इत्यादि | अदिश राशि - वे राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है अदिश राशि कहलाती है | जैसे - द्रव्यमान, आयतन, दाव, घनत्व, चाल, कार्य, शक्ति तथा ऊर्जा इत्यादि | गति की दो अवस्थाएँ होती है गतिज अवस्था - यदि किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन होता है, गतिज ऊर्जा कहलाती है | जैसे - सड़क पर चलती कार, आकाश में उड़ता पंक्षी विराम अवस्था - यदि किसी वस्तु की स्थति में समय के साथ कोई परिवर्तन नहीं होता, स्थितिज ( विराम अवस्था ) कहलाती है | जैसे - मेज पर रखी किताब, टंकी में भरा पानी गति के प्रकार - रेखीय गति - यदि कोई गतिमान वस्तु सीधी रेखा में गति करती है, तो उसे रेखी...