संचार कौशल
रोजगार संचार कौशल यूनिट 1 बहु विकल्प प्रश्न Click Here 1. निम्न से कौन संचार प्रक्रिया चक्र के अंदर संचार का तत्त्व नहीं है - अ ) चैनल ब ) प्राप्तकर्ता स ) प्रेषक द ) समय उत्तर द समय 2. आपको कार्य स्थल पर छुट्टी के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है, आप संचार की कौन सी विधि उपयोग करेंगे ? अ ) ई मेल ब ) पोस्टर स ) समाचार पत्रिका द ) ब्लॉग उत्तर अ ई मेल 3. प्रेषक अपने सन्देश किस तरीके से प्राप्त कर सकते हैं ? अ ) इशारों से ब ) बोलकर स ) पढ़कर द ) लिखकर उत्तर स पढ़कर प्रश्न - संचार से आप क्या समझते हो | उत्तर - संचार शब्द लेटिन शब्द कम्युनिकेयर से लिया गया है, जिसका अर्थ है सूचनाओं का आदान प्रदान करना | प्रश्न - संचार तत्वों के साथ संचार प्रक्रिया की व्याख्या करना | उत्तर - संचार के विभिन्न तत्व निम्न लिखित हैं 1. प्रेषक - संचार शुरू करने वाला व्यक्ति | 2. सन्देश - वह सूचना जिसे प्रेषक बताना चाहता है | 3. चैनल - वह साधन जिस...